संदिग्ध हालत में मिले प्रेमी-प्रेमिका की मौत

जमुनापार के तैयापुर में आॅनर किलिंग

मथुरा। थाना जमुनापार के गांव तैयापुर में प्रेमी प्रेमिका के शव एक ही चारपाई पर अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गयी। लोगों की सूचना पर पंहुची जमुनापार पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग घटना को आॅनर किलिंग से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं मौके पर मिले शवों की स्थिति को देखकर यह साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर दोनों की हत्या किस तरीके से की गयी है। वहीं इलाका पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। मौके पर पुलिस ने कुछ पाउडर भी बरामद किया है जिसे सुरक्षित कर जांच को भेजा जायेगा। घटनाक्रम के अनुसार स्थानीय लोहवन गांव का रहेनवाला हलवाई 45 वर्षीय अशोक पुत्र भोजराज काफी समय से शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। वहीं उसके साथ तैयापुर की रहने वाली विधवा अमीना ;40द्ध पत्नी नबाव शाह सहयोगी के प में पूड़ी बेलने का काम करती थी। बताते हैं कि विधवा अमीना के साथ अशोक की निगहें काफी दिन से लगी थीं और वह अक्सर उसके घर आता रहता था। प्यार की कहानी का पता अमीना के पुत्र इमरान को लगा तो उसे अपने घर में क्लेश करना शुरू कर दिया। साथ ही इमरान की पत्नी भी इसके सख्त खिलाफ थी। फिर भी दोनों मौके मिलने पर अक्सर मिलते रहते थे। आज दोनों का शव एक ही चारपाई पर पडे़ मिले। स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक अशोक का शरीर अर्द्धनग्न अवस्था में था वहीं अमीना भी अर्द्धनग्न अवस्था में उसी चारपाई पर पड़ी थी। वहीं मृतका के परिजन इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से मुंह फेर रहे हैं तो मृतक अशेाक के भाई सुनील का कहना है कि उसका भाई अशोक बीती दिवस की सायं सत्तर हजार की नगदी लेकर पूड़ी बेलने वाली महिलाओं का हिसा करने गया था और वापिस नहीं लौटा। उसका शव मिलने पर जमुनापार पुसिल ने घटना की जानकारी दी है। वहीं पुलिस आत्महत्या मान रही है। गांव तैयापुर में तरह-तरह की चर्चायें हैं वहीं लोग घटना से सन्न हैं। पुलिस घटना की जानकारी में जुटी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti