
मुंबई। संयुक्त जाट आरक्षण महासंघ द्वारा महाराष्ट्र और केंद्र में हिन्दू,मुस्लिम,सिक्ख जाटों को(ओ.बी.सी)श्रेणी में आरक्षण हेतु शनिवार २६ जुलाई २०१४ को जुहू के हरे रामा हरे कृष्णा मंदिर के सभागृह में एक सभा का आयोजन किया गया था। जहाँ पर फिल्म अभिनेता विंदू दारा सिंह, राष्ट्रीय खादी ग्रमोउद्योग फेडरेशन के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार सिंह,महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.मदनपाल सिंह, चौ.दिलबाग सिंह,फिल्मों के निर्माता -निर्देशक रवि भाटिया इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।सभी लोगों ने स्वर्गीय दारा सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस महासंघ के अध्यक्ष दारा सिंह जी थे और उनके तथा संघ के प्रयासों द्वारा उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हिमांचल प्रदेश,राजस्थान, उत्तराखंड,मध्यप्रदेश जैसे नौ राज्यों में जाटों को आरक्षण मिला हुआ है।और महासंघ के लोग महाराष्ट्र और केंद्र में भी जाटों के लिए आरक्षण चाहते है।
इस अवसर पर फिल्मों और धारावाहिकों के अभिनेता विंदू दारा सिंह को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विंदू दारा सिंह ने कहा, " केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध किया कि जाटों को भी आरक्षण दिया जाय।देश के हर छेत्र में जाटों का योगदान है।इसके लिए हमलोग प्रधानमंत्री के नाम ५ किलोमीटर लंबा मांग पत्र तैयार कर रहे है। जिस पर देश के जाटों का हस्ताक्षर अभियान जारी किया है और उसे प्रधानमंत्री को देंगे। "
Sanjay Sharma Raj
(P.R.O.)





