संयुक्त पत्रकारिता पत्रकार एकता के लिये मील का पत्थर बनेगा- कमलकान्त उपमन्यु

क्षेत्रीय मीडिया हाउस का फीता काटकर शुभारम्भ करते एसडीएम वैभव शर्मा साथ है उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु, कुँ0 नरेन्द्र सिंह, पूरन कौशिकउप जिलाधिकारी वैभव शर्मा ने किया गोवर्धन में क्षेत्रीय मीडिया हाउस का शुभारम्भ

गोवर्धन। आज के दौर में मीडिया को प्रभावी बनाने की दिशा में गोवर्धन में हुए संयुक्त क्षेत्रीय मीडिया कार्यालय का शुभारम्भ न सिर्फ पत्रकार एकता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा वरन मीडिया के प्रभाव को भी समाज में स्थापित करने का कार्य करेगा उक्त विचार उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु ने इस मौके पर व्यक्त किये। इससे पूर्व गोवर्धन के उप जिलाधिकारी वैभव शर्मा ने कार्यालय का फीता काट कर विधिविधान से शुभारम्भ किया। वहीं रालोद नेता कुँ0 नरेन्द्र सिंह, कांग्रेस के महामंत्री पूरन कौशिक, सपा पि0व0 के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, व्यापार मण्डल के महासचिव गणेश पहलवान, इण्डिया टीवी के ब्यूरो चीफ मोहन श्याम शर्मा, पुष्प सवेरा के ब्यूरो चीफ विनोद अग्रवाल ने संयक्त रूप से गणेश जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चना के साथ कार्य आरम्भ कराया। 

उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु ने इस मौके पर कहा कि दैनिक पुष्प सवेरा, दैनिक स्वदेश और अग्रभारत समाचार के संयुक्त रूप से आरम्भ हुए इस कार्यालय का मकसद सामाजिक मुददों, जनसमस्याओं और अपराधों को संयुक्त रूप आवाज देकर बुलन्द करना है। रालोद नेता कुँ0 नरेन्द्र सिंह ने मीडिया के सयुक्त कार्यालय के शुभारम्भ पर यहां के पत्रकारों को बधाई देते हुए उनसे बेहतर पत्रकारिता की अपेक्षा की। कांग्रेस के महामंत्री पूरन कौशिक ने बताया कि इस संयुक्त प्रयास से निष्प्रभावी होती जा रही मीडिया के प्रभाव को पुनः स्थापित किया जा सकेगा। सपा नेता प्रदीप चैधरी ने मीडिया के बढ़ते कदमों को लोकतन्त्र के लिये संजीवनी बताया। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी टी0एन0 चैबे ने मीडिया हाउस से कस्बे कीे ज्वलन्त जन समस्याओं को उठाने की बात कही। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने संयुक्त पत्रकारिता से अपराध और अपराधिक स्थिति को विचार विमर्श द्वारा सही दिशा मिलने का विश्वास जताया। 

पुष्प सवेरा के क्षेत्रीय प्रभारी पंकज शर्मा ने भरोसा दिलाया कि ये कार्यालय संचार क्रान्ति के दौर में आधुनिक संचार साधनों से लैस और जन सुलभ बनकर कार्य करेगा। कार्यालय प्रभारी एवं क्राइम रिपोर्टर वीर नारायण शर्मा ने वर्तमान की क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिये इस संयुक्त मीडिया हाउस की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं सभी अगन्तुक अतिथियों को चन्दन लगाकर व दुपटटा ओढ़ाकर ब्रजबिहारी कौशिक एवं राम शर्मा ने स्वागत किया। साथ ही उन्होंने मुख्यातिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

इस मौके पर डीएलए के विज्ञापन प्रभारी दयाल सिंह, हरेकृष्ण कुम्हेरिया, वन बिहारी भारद्वाज, ब्रज बिहारी शर्मा, परीक्षित कौशिक, गौरव कौशिक, भारत कौशिक, तेजपाल ठाकुर, कमल यदुवंशी, मोहित गोस्वामी, सपा सां0प्र0 के जिला सचिव कृष्ण मुरारी, श्याम लाल शर्मा, शंकल लाल बौहरे, राधेश्याम मैम्बर, भगवान दास मुखिया, सतीस काका, डा0 रोशन शर्मा, मुकेश दीक्षित, डा0 संजीव कौशल, रामदत्त गौड़, गिरिधारी सेठी, मुकेश सिंघल, नन्द किशोर शर्मा, भारत उपाध्याय, संजू लाला, जगदीश पुजारी आदि उपस्थित रहे। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन मुकेश कौशिक ने किया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका

  1. क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा




Mediabharti