
अर्पण समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुति से भौचक्के रह गये देख बाॅलीवुड के कलाकार, हजारों की संख्या में दर्शकों ने सराहा अर्पण समारोह को
मथुरा। अमर नाथ शिक्षण संस्थान मात्र एक शिक्षण संस्थान ही नहीं है बल्कि यह हमारे देश के भावी नागरिकों के संस्कारों की पाठशाला भी है। अमरनाथ शिक्षण के 53वे वार्षिकोत्सव अर्पण में उपरोक्त विचार रखते भारत सरकार के मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने सभी विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम में विशेष अनुरोध पर पधारे प्रख्यात फिल्म कलाकार पद्मश्री ओमपुरी विद्यार्थियों के प्रत्येक सांस्कृतिक कार्यक्रम को बहुत ही बारीकी के साथ निहारते हुये कहा कि उन्हें आश्चर्य होता है कि एक विद्यालय के छात्र छात्रायें इतने सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने कहा कि अर्पण कार्यक्रम देख कर ऐसा लगा कि जैसे सभी प्रतिभागियों ने स्वयं को मां के लिये अर्पण कर दिया है, ऐसा भाव उन्होंने अन्यत्र कहीं नहीं देखा। इस प्रकार के भव्य कार्यक्रम किसी विद्यालय में देखने को नहीं मिलते हैं। कार्यक्रम के लिये सभी अतिथियों नेे सुन्दर कार्यक्रम के लिये विद्यालय प्रबन्धतंत्र तथा शिक्षकों को साधुबाद दिया। आवासीय शिक्षण संस्था अमरनाथ शिक्षण संस्थान आयोजित 53वें वार्षिकोत्सव अर्पण कार्यक्रम का शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात फिल्म कलाकार पद्मश्री ओमपुरी, भारत सरकार के मानव संसाधन राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया, एम्बेसडर वीबी सोनी ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से श्रीमां श्रीअरविन्द के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित, पुष्पांजलि तथा श्रीमातृ ध्यान के साथ किया। शिक्षण संस्थान के 53वें वार्षिकोत्सव अर्पण में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख कर सभी अतिथि एवं हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शक भौचक्के रह गये। पूर्व में विद्यालय के प्राचार्य डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी ने सभी आमन्त्रित अतिथियों का स्वागत कर उनका अभिनन्दन किया। अमरनाथ विद्याश्रम का 53वां वार्षिकोत्सव अर्पण 2014, समारोह के लिये जयपुर के विश्वविख्यात हवामहल का स्वरूप लिये भव्य एवं विशाल स्टेज पर सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें प्रमुख रूप से महाविद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथियों को शानदार गार्ड आपॅफ आॅनर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्र छात्राओं ने श्री गणेश वन्दना के साथ किया । शिशु विभाग के छोटे बच्चों मस्ती की पाठशाला में जम कर धमाल मचाया तथा नृत्य किया। हास्य व्यंग से भरपूर पृथ्वी का वायरस के माध्यम से विद्यार्थियों को दर्शकों को गुदगुदाया, योगासन में बच्चों के योग के बड़े ही किलिष्ट आसन किये, ओल्ड मैकडोनाल्ड में बच्चों ने विभिन्न पक्षियों व जानवरों के रूप धर कर नृत्य किया, गंगा मैया की व्यथा को प्रस्तुत करती नाटिका गंगा की सौगन्ध् में विद्यार्थियों ने सभी को देश की पवित्र नदियों को स्वच्छ रखने का मैसेज दिया, हैरतअंगेज करने वाले शारीरिक कार्यक्रम मलखम्ब व रोपमलम्ब में बच्चों ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया उसे देख कर दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं, भगवान श्रीकृष्ण व राधा जी की रासलीला मोर बन आयो रसिया में तो दर्शकों को ऐसा लगा मानों साक्षात वृन्दावन की पावन भूमि मंच पर उतर आई हो। समारोह की श्रृंखला में जब राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित रानी पद्मावती के बलिदान की नाटिका जौहर जब प्रस्तुत हुआ तो दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गये रानी पद्मावती के जौहर को देख कर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। हास्य से भरपूर नृत्य अपफलातून एवं स्केटिंग, जीवन की चुनौतियों से लड़ने का संदेश देता नृत्यगीत मुस्करा के जियो, पंजाब की मस्ती एवं रंगों से भरपूर भांगड़ा अपने रंग हजार, विद्यार्थियों लचीले बदन द्वारा प्रस्तुत जिमनास्टिक के अनोखे करतबों सहित अनेकों कार्यक्रमों में विद्यालय के लगभग 2500 से अध्कि विद्यार्थी ने अनेकों प्रकार के सांस्कृतिक एवं शारीरिक विधाओं का अद्भुत प्रदर्शन को देख कर दर्शक व अतिथि झूमने पर मजबूर हो गये। पूर्व में अमर नाथ शिक्षण संस्थान की ओर से भारत सरकार के मानव संसाधन राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया को उत्कृष्ट राजनेता, एम्बेसडर वी.बी. सोनी आईएफएस को कौटिल्यश्री, प्रख्यात फिल्म कलाकार पद्मश्री ओमपुरी को अभिनय सम्राट, प्रख्यात फिल्म निर्माता सीमा कपूर को नारी रत्न, महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले प्रख्यात अभिनेता अर्जुन फिरोज खान को अभिनय कलाधर, प्रख्यात चित्रकार पद्मश्री कृष्णा कन्हाई चित्रकार को कला रत्न, डाबर इंडिया के काॅरपोरेट डायरेक्टर सुबोध सिन्हा को श्रेष्ठ समाजसेवी तथा वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र त्रिपाठी को पत्रकारिता रत्न सम्मान प्रदान कर अभिनन्दित किया गया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS