
मथुरा। सरस्कार भारती की बैठक महाविद्या कालोनी स्थित कार्यालय पर रेखा माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 30 नवम्बर को स्थानीय सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर में होने वाली लोकनृत्य प्रतियोगिता को लेकर मन्थन किया गया। बैठक में सीमा पोरवाल ने कहा कि युवा पीड़ी पश्चिमी सभ्यता की ओर उन्मुक्त व दिग्भ्रमित हो रही हैं। भारतीय सभ्यता व संस्कृति तथा लोक संगीत के प्रति लगाॅव कम हो रहा हैं। इसे देखतें हुए संस्कार भारती द्वारा युवाओं को स्वदेशी कला शैली के प्रति रूचि पैदा करने क उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। उक्त कार्यक्रम में एकल व समूह नृत्यों की प्रस्तुतियां होगी। कार्यक्रम के लिए पंजीयन आयोजन स्थल पर ही आॅडीसन के दिन भी हो सकेगे।ै प्रतिभागी प्रवेश फार्म अपने विद्यालय से प्राप्त कर सकेगे। बैठक में राम भरोसे कपूर, शिव प्रसाद गुप्ता, जयप्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र सक्सैना, घनश्याम हरियाणा, शशांक तिवारी, जुगल किशोर अग्रवाल, मयूर कौशिक, विशन कान्त मिलिन्द, भारत भूषण, अनुपम गौतम, श्याम सुन्दर खंडेलवाल, कृष्ण गोपाल सिंघल, नीलम सक्सैना, कल्पना सारस्वत, विनीता निगम, सीमा सिंह आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS