संस्कृति गु्रप की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगितायें सम्पन्न

मथुरा। संस्कृति ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशनस के सभी संस्थानों की सामूहिक खेलकूद प्रतियोगितायें गत दिवस सम्पन्न हुई। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन संस्कृति ग्रुप के चेयरमैन सचिन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनायें दी और कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ साथ खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का बहुत अधिक महत्व है। इससे ही विद्यार्थी के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। खेलकूद को सौहार्द की भावना से खेलना चाहिए। जो आज विजयी नहीं हो पायेगें वे लगन और मेहनत से प्रयास करें, आने वाले समय में उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज सम्पन्न पुरूष एकल बैडमिंटन फाइनल में संतोष प्रकाश ने शुभम सिंह को रोमांचक मैच में हरा कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला एकल बैडमिंटन फाइनल प्रतियोगिता में हर्षिता भारद्वाज ने संहिता साहा को पराजित किया। वहीं दूसरी ओर वाॅस्केट बाॅल में ‘ए’ टीम ने ‘बी’ टीम को हराया। ‘ए’ टीम के मुख्य खिलाड़ी थे फिला, जेम्स, एन्ड्रयू, मामा और लीमा। लम्बी कूद में आकाश पाल बी.टेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने बाजी मारी। बालीबाॅल में ‘ए’ टीम ने ‘बी’ टीम को फाइनल में पराजित किया। क्रिकेट में मैनेजमेंट की टीम ने डिप्लोमा की टीम को पराजित किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी विजयी छात्र छात्राओं को चेयरमैन सचिन गुप्ता ने पुरस्कृत किया तथा कार्यकारी निदेशक पीसी छाबड़ा ने आशीर्वचन तथा धन्यवाद ज्ञापन किया। संस्कृति संस्थान के सभी शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का इस आयोजन में पूरा सहयोग रहा।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti