
मथुरा। संस्कृति ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के होटल मैनेजमेंट संकाय के सभी विद्यार्थियों ने ‘वल्र्ड टूरिज्म डे’ धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सभी छात्र छात्राओं ने मथुरा के मुख्य धार्मिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया तथा वहाँ उपस्थित विदेशीय पर्यटकों का माल्र्यापण कर अतिथि देवों भव की परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त होटल मैनेजमेंट के छात्र छात्राओं ने औद्योगिक भ्रमण भी किया। वे भ्रमण हेतु वृन्दावन स्थित निधिवन रिजार्ट भी गये। जहां पर उन्होंने रिजार्ट के सभी विभागों के विशेषज्ञों से पर्यटन एवं होटल उद्योग से सम्बन्धित प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। रिजार्ट के मैनेजर रितेश कुमार ने ‘आर्थिक विकास में पर्यटन का योगदान’ विषय पर व्याख्यान दिया। जिसके अन्तर्गत उन्होंने पर्यटन सम्बन्धी बातों की महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने मथुरा की भौगोलिक स्थिति को भी विस्तार से बताते हुये मुख्य पर्यटन स्थल वृन्दावन, मथुरा, गोकुल, बरसाना, गोवर्धन के सभी पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से बताया तथा होटल इंडस्ट्री और पर्यटन का आपसी सम्बन्ध समझाया। इसके उपरान्त छात्र छात्राओं ने रिजार्ट के प्रमुख विभागों की कार्यप्रणाली एवं प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। रिजार्ट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धन हेतु पूरा सहयोग किया। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु संस्कृति संस्थान के होटल मैनेजमेंट विभाग की फैकल्टी भी साथ में गई थी। संस्कृति ग्रुप के चेयरमैन सचिन गुप्ता ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इस वर्ष होटल मैनेजमेंट के छात्र छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से पर्यटन की आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवायीं गई है। इससे विद्यार्थियों का किताबी शिक्षा के साथ साथ प्रयोगिक ज्ञान भी बढे़गा।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS