
मथुरा। संस्कृति ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के कैम्पस में गत दिवस बाॅलीबुड के अभिनेता रधुवीर यादव पीपली लाइव के मुख्य कलाकार, जाकिर हुसैन सरकार और सिंघम रिटन्र्स, पूरू छिब्बर, इरफान रजा और रिचा सिंहा आदि का आगमन हुआ। वे यहां अपनी फिल्म मैनू एक लड़की चाहिए के प्रमोशन के सिलसिले में आये हुये थे। बीबीएम प्रोडक्शन्स की यह फिल्म 26 सितम्बर 2014 को रिलीज होने जा रही है। संस्कृति प्रांगण में पारम्परिक भारतीय रीति के अनुसार उपरोक्त अभिनेताओं अभिनेत्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उन्होंने संस्कृति कैम्पस की विजिट करी तथा उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। उन सभी के द्वारा संस्थान द्वारा की गयी व्यवस्थाओं के लिए आभार प्रकट किया गया तथा सभी कलाकारों ने संस्कृति ग्रुप के छात्र छात्राओं के अनुशासन की भी प्रशंसा की। संस्कृति ग्रुप के चेयरमैन सचिन गुप्ता तथा वाइस चेयरमैन राजेश गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर सभी अभिनेता अभिनेत्रियों को सम्मानित किया। फिल्मी कलाकारों ने संक्षेप में संस्कृति ग्रुप के छात्र छात्राओं को फिल्म की कहानी का सार बताया जिसके अनुसार फिल्म सामाजिक विषयों से सम्बन्धित व्यंगात्मक फिल्म है तथा वास्तविक रूप में वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को दर्शाती है। इसी के साथ फिल्म का ट्रेलर तथा गानों की भी प्रस्तुति दी गई। संस्कृति गु्रप के चेयरमैन सचिन गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि संस्कृति संस्थान में केवल शिक्षा हेतु संसाधन ही नहीं उपलब्ध कराये जाते बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त फिल्म निदेशक तथा कलाकारों द्वारा संस्कृति ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स को इस हेतु मौका दिया है अतः वे अभीभूत है। भविष्य में भी वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु ऐसी व्यवस्थायें करवाते रहेंगे। वर्तमान में भी संस्कृति संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ छात्र छात्राओं को शिक्षणोत्तर एक्सपोजर भी प्रदान करवाया जाता है। वाइस चेयरमैन राजेश गुप्ता ने सभी फिल्मी कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापन किया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS