संस्कृति नाॅलेज क्वेस्ट-2015 में भाग लेंगे कई प्रदेशों के विद्यार्थी

मथुरा। संस्कृति ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स ‘संस्कृति नाॅलेज क्वेस्ट-2015’ का आयोजन कर रहा है जिसमें उप्र के इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ एवं अन्य जिलों के ही नहीं इसके अलावा होडल, पलवल एवं समीपवर्ती हरियाणा राज्य के जिलों के साथ राजस्थान के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। सीबीएसई, आईसीएसई एवं प्रदेश बोर्ड के उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थी ‘मेगाक्विज इवेन्ट’ में प्रतिभाग कर रहे हैं। अलग-अलग बोर्ड और अलग-अलग राज्यों के विद्यार्थियांे को एक दूसरे के विषय में जानने एवं इस आधार पर स्वयं को मापने का अवसर प्राप्त होगा। समस्त श्रेणियों के बाद मुख्य कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति ग्रुप के छाता, मथुरा स्थित कैम्पस में 28 नवम्बर को किया जायेगा। ‘संस्कृति नाॅलेज क्वेस्ट-2015’ फिनाले के लिये विद्यार्थियों की 10 टीमों का चयन किया जायेगा, जोकि 28 नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम के दौरान मैदान में उतरेगी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं हरियाणा और राजस्थान प्रदेश के समीपवर्ती जिलों से लगभग 500 टीम भाग ले रही हैं। प्रथम राउण्ड से ही पाया जा रहा है कि विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षण वातावरण, राजनीति, खेल, सामान्य ज्ञान आदि के विषय में पर्याप्त अपडेट रहते हैं। इस क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वयं का निरीक्षण करने का एक नया आयाम प्राप्त होगां न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय ज्ञान सुधा मिश्रा, पूर्व राज्यपाल उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, मेघायल के राज्यपाल दिल्ली बीएल जोशी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भारतीय उच्चतम न्यायालय एचसी गनेशिया द्वारा इस कार्यक्रम में उपस्थित हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने की सहमति व्यक्त की गई। सफलटीमों को पुरूस्कार वितरण संस्कृति ग्रुप के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन द्वारा दिये जायेंगे। प्रथम पुरूस्कार के रूप में 21 हजार नगद एवं द्वितीय पुरूस्कार के रूप में 11 हजार एवं सान्तवना पुरूस्कार के रूप में 5100 इनाम प्रशस्ति पत्र के साथ दिये जायेंगे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti