मथुरा। महावन के अजय नगर निवासी राजेंद्र सिंह ने आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर बताया कि उसकी पुत्री अंजू जो छाता के पास संस्कृति इंस्टीट्यूट में पाॅलीटैक्निक डिप्लोमा कर रही हैं। वह 18 सितम्बर को काॅलेज से घर गई थी लेकिन उस दिन देर सांय तक वह वापस नहीं आयीं। घर वालों ने उसके नम्बर पर फोन किया। तो उसने बताया कि वह लक्ष्मीनगर से टैम्पू में बैठ गई हैं लेकिन वह घर नहीं आयीं। करीब साढ़े नौ बजे फोन किया तो वह घबराती हुई दबी आवाज में बोली कि पापा मुझे खुद नहीं पता की मैं कहा हूं। उसने बताया कि राजवीर मुझे अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर लायें है। इसके बाद से अंजू का पता नहीं चला है। पीडि़त पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लड़की का पता लगाने की मांग की है।





