संस्कृत भारती की जिला कार्यकारिणी घोषित

मथुरा। सांस्कृतिक संस्था संस्कृत भारती के जिला अध्यक्ष डा0 नटवर नागर ने जनपद एवं नगर की इकाइयों की घोषणा करते हुए कहा कि संस्कृत भारती का उद्देश्य समाज में संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार करना है, संस्कृत हमारी संस्कृति की भाषा है अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए संस्कृत का ज्ञान परम आवश्यक है। डा0 नागर ने संस्कृत भारती की जिला इकाई में द्वारिकेश संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा0. सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, डा0 जगदीश प्रसाद शर्मा को जिला महामंत्री, आशीष दुबे को जिला सहमंत्री, कीर्ति शर्मा को जिला महिला प्रमुख, अजय गोयल को जिला स्वागत प्रमुख, नीरज शास्त्री को जिला सम्पर्क प्रमुख, घनश्याम को जिला व्यवस्था प्रमुख तथा रवींद्र पाल सिंह ‘रसिक’ को मीडिया प्रमुख मनोनीत किया है। नगर कार्यकारिणी के लिए गजेंद्र चतुर्वेदी को नगर मंत्री और घनश्याम शर्मा को नगर व्यवस्था प्रमुख मनोनीत किया गया है। परम संत राजा बाबा ने जिला इकाई का मार्ग दर्शक बनने का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। इस अवसर पर संस्कृत भारती के प्रांतीय संयोजक डा0 धर्मेन्द्र अग्रवाल एवं प्रांतीय संगठन मंत्री माधव भी उपस्थित थे। डा0 धर्मेन्द्र ने मनोनीत सदस्यों का इस अवसर पर सम्मानित किया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti