सक्रिय सदस्यता के सत्यापन की अंतिम 5 तक

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की आगरा में आयोजित सदस्यता, महासम्पर्क, प्रशिक्षण की समीक्षा बैठक के दौरान उप्र के सहप्रभारी रेश विघूड़ी और प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने निर्देश दिया कि जिन कार्यकर्ताओ ने 100 सदस्यों से महासम्पर्क करके फार्म व शुल्क जमा करके अपने सक्रिय सदस्यता का सत्यापन नही कराया है वो कार्यकर्ता अपना निर्धारित फार्म जमा करके 5 सितम्बर तक सत्यापन करा लें। उसके बाद सत्यापन सम्भव नही होगा और सत्यापन के बगैर कोई कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य नही माना जायेगा।  इसके बाद भाजपा पंचायत चुनावों की तैयारी में लग जायेगी। ब्रज क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष परषोत्तम खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बैठक में विभिन्न निर्णय लिये गये। भाजपा के बृज क्षेत्र प्रवक्ता चिन्ताहरण चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि एक साल से चल रहे सदस्यता अभियान को अब पांच सितंबर तक चलाया जायेगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti