सज-धजकर निकले दशरथ के दुलारे...........

गोवर्धन की राम बारात में घोड़े पर सवार होकर निकले राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न के स्वरूप राममय हुई गिरिराज जी की तलहटी

मथुरा। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई राम-जानकी विवाह शोभायात्रा में समूची गोवर्धन कस्बे के गिरिराज तलहटी राममय नजर आई। इस अवसर राजा दशरथ के दुलारे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न घोड़ों पर सवार होकर बैंडबाजे व अन्य झांकियों के बीच मुरारी कुंज स्थित जनकपुरी पहुंचे। जहां भगवान राम का धूमधाम से माता जानकी के साथ विवाह संपन्न हुआ। जनकपुरी में विवाह समारोह की व्यवस्थाएं समाजसेवी भगवान सिंह सैनी, केशव देव सैनी की ओर से की गई। बारात के स्वागत में जगह-जगह पुष्प वर्षा, दूध, फल व आरती उतारकर स्थानीय लोगों ने पुण्य लाभ लिया। स्वागत मेें लक्ष्मी नारायण मंदिर पर प्रदीप कौशिक, दिलीप कौशिक, परिक्रमा मार्ग तिराहे पर पिंटू सैनी, मुकेश सैनी, चक्लेश्वर स्थित मोतीलाल गैस्टहाउस पर दाऊदयाल लवानियां, विनोद कुमार लवानियां एड., विष्णु, शुभम आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष हरिओम शर्मा एड., पूर्व चेयरमैन रज्जो भैया, अजय अग्रवाल, रामधन शर्मा पहलवान, विष्णु शर्मा, डॉ. संजीव कौशल, भगवान सिंह सैनी, हेमंत शर्मा आदि थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti