सडक़ दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत

मथुरा। जनपद के अलग अलग स्थानो पर हुई सडक़ दुर्घटनाओ में एक युवक की मौत हो गयी वही एक अन्य युवक घायल हो गया। थाना जमुनापार के अंतर्गत गांव अलीपुर निवासी श्रीचंद का 28 वर्षीय पुत्र जयवीर मोटर साइकिल संख्या डी0एल0 95 क्यू 9186 से अपने पड़ौसी अरूण (30) पुत्र महेश के साथ जा रहा था। वह अभी बलदेव मार्ग स्थित राधारानी मंदिर के समीप ही पहुंचा था कि तभी कार संख्या यू0पी0 85 वाई 1193क ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पर सवार जयवीर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि मोटर साइकिल चालक अरूण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता ने कार के अज्ञात चालक के विरूद्ध थाना जमुनापार में दर्ज करा दी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया। 

थाना मांट के अंतर्गत भद्रवन होटल के पास मैक्स गाड़ी संख्या यू0पी0 85 ए0टी0 0373 ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिसमें मोटर साइकिल चालक 35 वर्षीय प्रमोद पुत्र तेरसिंह निवासी नगला घूरे गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक मोटर साइकिल से दूध देने जा रहा था कि तभी उसकी मोटर साइकिल की चैन उतर गयी थी। वह मोटर साइकिल को साइड से खड़ी कर चैन चढ़ा रहा था कि तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की रिपोर्ट कपिल देव पुत्र प्रमोद कुमार ने मैक्स चालक वशीर खौँ पुत्र यासीन खाँ निवासी सुरीर के विरूद्ध थाना मांट में दर्ज करा दी है।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login