सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत के बाद थाने में किया घेराव

दुर्घटना में इलाज के दौरान हुई मौत

गोवर्धन में युवक की सडक़ दुर्घटना में लापरवाही पर थाने में विरोध करते परिजन

गोवर्धन। मथुरा मार्ग पर अड़ीग बम्बा से पहले बाइक सवार युवक की प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद मंगलवार की सुबह थाने में शव को रखकर प्रदर्शन किया। बाद में रिपोर्ट लिखने के बाद ही जाम को खोला जा सका।

घटनाक्रम के अनुसार राम सैनी पुत्र रामजी लाल उम्र 30 वर्ष निवासी गोवर्धन सोमवार की रात्रि अपनी हीरो होंडा मोटर साइकिल से मथुरा की ओर से लौट रहा था। अचानक अड़ीग से पहले बंबा की समीप गोवर्धन की ओर जाती प्राइवेट बिना नम्बर की बस में चपेट में आ गया। पुलिस ने घायल अवस्था में रात्रि में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी बाद में मौत हो गई। मौत के बाद मंगलवार की सुबह परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते इलाज न मिलने से युवक की मौत हो गई। परिजन नामजद रिपोर्ट लिखाने पर अडिग हो गये। परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा काटा। बाद में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाने के सामने हंगामा होने के कारण परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti