सडक को अधूरा ही छोड गयी मूडिया पूर्णिमा

कुम्हेर रोड की जर्जर स्थिति होने पर सडक में हुए गड्ढों में फंसा हुआ ट्रक

वाशिंदे परेशान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान 

सौंख। तमाम दावे और वादों के बाद भी अभी तक कुम्हेर-सौंख रोड अपने निर्माण की बाट जोह रहा है। लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते अभी तक सडक नहीं बन पायी है। मूडिया पूर्णिमा मेले की शुरूआत में स्थानीय जनता को लगा था कि मेले के अवसर पर सडक का निर्माण कार्य हो जायेगा लेकिन अभी तक सडक का निर्माण कार्य अधूरा पडा है। 

राजस्थान से आवागमन का मार्ग पूरी तरह से टूटा पडा है। अक्सर वाहन इसमें फंस जाते है और मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। इससे स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। बारिश के मौसम में सडक में होने वाले गड्ढों के चलते उनमें पानी भर जाता है। पानी भर जाने से सडन पैदा होने चलती है और आसपास के लोंगो का रहना दूभर हो जाता है। इस जर्जर मार्ग पर ही अनाज मंडी है। सडक के पूरी तरह से टूट जाने के कारण स्थानीय व्यापार पर भी असर पड रहा है। राजस्थान से अनाज, सरसों और कपास लाने वाले व्यापारी इस मार्ग से आने में कतराते हैं। परिणामस्वरूप कस्बा में व्यापार प्रभावित हो रहा है। सडक में गहरे गड्ढे हो जाने से अक्सर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस बारे में डा. देवी प्रसाद शर्मा, धीरज वर्मा, राजकुमार चैधरी, यदुराज सिंह पाण्डव, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, जितेन्द्र कुमार, प्रह्लाद सिंह, सुनिया पहलवान, लक्ष्मण सिंह, आदि ने जिलाधिकारी से सडक निर्माण की मांग की है।  

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti