बछगांव में 84 कोस परिक्रमा के मार्ग निर्माण को लेकर अनशन पर बैठे बाबा अवधदास जी एवं ग्रामीणजन
विगत वर्ष भी 84 कोस परिक्रमा की जर्जर सड़को को लेकर किया था अनशन
मथुरा। जनपद के बछगांव कौंथरा के मध्य तोता वाली धर्मशाला पर बाबा अवध दास जी महाराज का आमरण अनशन शुरू हो चुका है। प्रशासन की अनसुनी बाबा की हालत बिगडती जा रही है। मथुरा जनपद के ग्राम बछगांव से कोंथरा मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है दो माह बाद अधिक मास है ब्रज चैरासी कोस की परिक्रमा में लाखों की संख्या में दूर दूर से परिक्रमार्थी आते है वर्तमान में ब्रज चैरासी की परिक्रमा का रास्तो सडक बद से बेहतर हो चुकी है जब कि राजस्थान एवं हरियाणा की सरकार ने अपनी सीमा में बिजली पानी सडक आदि का निमार्ण कर उत्तर प्रदेश को पछाड दिया है।
पिछले साल बाबा अबधदास ने आमरण अनशन किया था और तब प्रशासन के आला अधिकारियों ने 4 किमी सडक निर्माण कराने का आदेश देकर बाबा का अनशन तुडबाया। जिसमें 2 किमी सडक निमार्ण कराकर इति श्री कर दी। बाबा ने जिलाधिकारी मथुरा एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुख्यि सचिव उ0प्र0 को कई बार आग्रह किया लेकिन प्रदेश सरकार ने ब्रज चैरासी कोस की परिक्रमा एवं पडने बाला अधिकमास का ध्यायन नहीं रखा। बाबा ने 9 फरबरी 2015 को जिलाधिकारी मथुरा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य सचिव को ई मेल से अवगत करा दिया था कि पडने बाले अधिक मास को ध्यान में रखते हुए परिक्रमार्थियों का ध्यान रखते हुए अविलम्ब कोंथरा तक सडक र्निमाण कराया जाये। बाबा ने कहा है कि यदि सडक र्निमाण नहीं कराया तो 25 फरबरी 2015 से दुबारा आमरण अनशन पर बैठ जाउंगा। प्रशासन और शासन की ओर से कोई कार्यबाही नहीं होने पर बाबा अबध दास 25 फरबरी 2015 से अनशन पर बैठ गये है जिसकी सुचना ई मेल से जिलाधिकारी मथुरा, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को दी जा चुकी है। अभी तक प्रशासन से कोई प्रतिनिधि बाबा की खबर सुध एवं स्वारस्थ य की जांच तक करने नहीं पहुंचा है। अनशन में बाबा अबधदास के साथ विजय सिह, बिजेन्द्र सिह, लक्ष्मयन सिह, बच्चू सिह, गजेन्द्र सिहं कोंथरा, शिवराम सिहं नगला शेरा, प्रमोद यादव, विष्णु कुन्तल, राजकुमार, बलजीत सिहं, राजबीर सिहं, बाबू लाल आदि मौजूद थे।





