सड़क हादसों में दो की मौत

मथुरा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लागों की मौत हो गयी। थाना जमुनापार अंतर्गत राधे कोल्ड स्टोर राया रोड पर तेजगति से आते सोनालिका ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते एक युवक की बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार प्रदीप नामक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के पिता ईश्वर दयाल निवासी दीवानाकला जमुनापार ने सोनालिका ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना मगोर्रा क्षेत्र अंतर्गत मंसा देवी गेट के समीप स्विफ्ट कार का पहिया उतार रहे एक 28 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय विजेन्द्र सिंह पुत्र रामलाल निवासी मगोर्रा भरतपुर से स्विफ्ट गाड़ी में आ रहा था तभी मंसा देवी गेट जाजमपटटी के समीप उसकी कार का पहिया पंक्चर हो गया जिसे वह सही करने के लिये उतारकर दूसरा पहिया चढा रहा था तभी तेजगति से आते अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti