सड़क हादसों में महिला चार की दर्दनाक मौत

मथुरा। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचनाओं पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना फरह क्षेत्र के ग्राम फतिहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे खड़ें महाराम सिंह उम्र 44 वर्ष में टक्कर मार दी जिससें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट रमेश सिंह पुत्र छत्तर सिंह निवासी ओदुता थाना शेरगढ़ मथुरा ने दर्ज कराई हैं। 

दूसरी घटना थाना वृन्दावन क्षेत्र के पारसमणि हास्पीटल के पास टैक्टर संख्या यूपी 85टी 4234 के चालक देवीराम पुत्रा मोहन सिंह निवासी नामालूम  ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। जिससें चाची की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चाचा गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की रिपोर्ट मृतका के भतीजे जगदीश पुत्र राधा कृष्ण निवासी ग्राम फतिया थाना फरह ने दर्ज कराई है। 

तीसरी घटना थाना नौहझील क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे स्थित गाॅव चांदपुर के पास ट्रक नम्बर एचआर 55एल 3058 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। जिससें विकास उम्र 28 व उसका दोस्त मिनाइ उम्र 21 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक विनोद के भाई अनुज कुमार पुत्र शिवराम निवासी कनावा कुण्डा प्रतापगढ़ ने ट्रक चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti