मथुरा। दो अलग अलग सड़क हादसों में थाना कोंतवाली वृंदावन स्थित इस्काॅन मंदिर के सेवादार सहित दो लोगों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार इस्काॅन मंदिर में सेवा-पूजा करने वाले एक महंत की आज सड़क हादसे में मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार तुष्टिदास उर्फ तपनमण्डल इस्काॅन मंदिर में सेवा-पूजा करता था। आज सुबह वह जब सेवा पूजा कर वापिस लौट रहा था तभी अज्ञात ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं थाना हाईवे क्षेत्र में एटीवी कट के निकट बाइक पर जा रहे एक अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गयी। 65 वर्षीय अधेड़ हरी ंिसह पुत्र श्याम लाल निवासी वहद दरबै मांट मूला आज अपना बिजली का बिल जमा करने जयगुरूदेव फीडर जा रहा था तभी किसी वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। मौत के बाद पंहुची हाईवे पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।





