सत्यवती बनीं मथुरा ब्लाॅक प्रमुख

 राया ब्लाॅक में मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते पर्यवेक्षक शैलेन्द्र कुमार, डीएम राजेश कुमार तथा एसएसपी राकेश सिंह 

विजयी प्रत्याशी का फूलमालाओं के साथ स्वागत करते समर्थक

-अन्य पांच स्थानों पर मतगणना के बाद विजयी हुये ब्लाॅक प्रमुख प्रत्याशी

मथुरा। जनपद के छह ब्लाॅकों में आज मतदान के बाद मतगणना का कार्य दोपहर बाद शुरू हुआ। जिसमंे छह ब्लाॅकों से ब्लाॅक प्रमुख पद के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इनमें मथुरा ब्लाॅक से सत्यवती गौतम, मांट से कल्पना, राया से कृष्णवीर सिंह, नौहझील से हिरदेश, गोवर्धन से हेमलता और चैमुंहा से पातीराम विजयी घोषित हुये। आज मतदान के बाद मतगणना हुयी और परिणाम घोषित किये गये। मथुरा ब्लाॅक से सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों में मुकाबला था इनमें अमरो देवी, जानकी देवी, सत्यवती, राधिका देवी, चन्द्रावली, अनीता देवी चुनाव मैदान में थे। यहां से राधिका देवी और सत्यवती गौतम के बीच मुकाबला चला।

जिसमें से सत्यवती गौतम को 119 मत प्रदान हुये और उन्होंने मथुरा ब्लाॅक प्रमुखी का चुनाव 81 वोटों से जीत लिया। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी राधिका देवी को 38 वोट मिले। वहीं अनीता देवी को 2, चन्द्रवती को 0, जानकी देवी को 1 और अमरो देवी को 2 वोट मिले। यहां 10 वोट निरस्त हुये तथा दो प्रत्याशियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। मांट से कल्पना और गौरी के बीच मुकाबला था। यहां से कल्पना पत्नी विशाल सोनी जीतीं। कल्पना को जहां 61 वोट मिले वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी गौरी को 11 वोट मिले। राया से कृष्णवीर सिंह व प्रेमपाल सिंह के बीच मुकाबला था। जिनमें से कृष्णवीर को 62 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रेमपाल को 35 वोट मिले। इस प्रकार चैधरी कृष्ण वीर 27 वोटों से जीत गये। नौहझील से सुमन व हिरदेश के बीच सीधा मुकाबला था, जिनमें से सुमन को 36 और हिरदेश को 52 वोट मिले। इस प्रकार 16 वोटों से हिरदेश को जीत मिली। गोवर्धन से लच्छो देवी एवं हेमलता के बीच मुकाबला था। जिसमें से से हेमलता पत्नी बाबूलाल निवासी भीमनगर आन्यौर ने अपनी प्रतिद्वदंी को 82 वोटों से से हराकर विजश्री प्राप्त की। इस दौरान 11 वोट निरस्त हुये वहीं 3 वोट लच्छो देवी सैंया सौंख मगोर्रा को मिले। चैमुंहां से पातीराम, भगवान दास एवं रमेश चन्द्र में मुकाबला था जिनमें से आज पातीराम ने चुनाव जीतकर विजश्री हासिल की। ज्ञात रहे कि जनपद की 10 क्षेत्र पंचायत ब्लाॅक प्रमुखों में से चार का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। इनमें से बल्देव राजपाल सिंह, फरह से नरेन्द्र सिंह, छाता से महेन्द्र सिंह एवं नन्दगांव से रामेश्वर निर्विरोध निर्वाचित हुये थे। आज 6 पदों के लिये मुकाबला था। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti