किसान संघर्ष समिति के लोग प्रदर्शन करते हुए
मथुरा। ब्रज वृन्दावन किसान संघर्ष समिति के बैनरतले आज जैंत, छटीकरा,
सुनरख व आसपास के लगे गांव के किसानों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन
सौंपकर सनसिटी हाईटैक कंपनी द्वारा पीड़ित किसानों पर किये गये झूठे
मुकदमे वापिस लिये जाने की मांग की है।
जमीन घोटालों में लिप्त कंपनी मालिकों को गिरफ्तार किया जाये, सीबीआई से
इसकी जांच हो और पुलिस द्वारा किसानों का उत्पीड़ रोका जाये। आज जैंत,
छटीकरा, सुनरख, नगला रामताल, नरायनपुर के किसानों ने एसएसपी को कहा कि
खेती ही उनका रोजगार का साधन है। कथित सनसिटी हाईटैक के कुछ भ्रष्ट
सरकारी अधिकारियों से मिलीभगत कर हाईटैक सिटी बनाने के नाम पर दस साल
पहले सरकारी अधिग्रहण का भय दिखाकर हमारी लगभग सात सौ एकड़ जमीन को
औने-पौने दामों पर हड़प लिया। अब प्रोजेक्ट न बनाकर उसे करोड़ों रूपये
प्रति एकड़ के हिसाब से बेचकर अनुचित लाभ कमा रहे हैं। लगभग पांच हजार
किसान इससे पीड़ित हैं। वे भूमिहीन हो गये हैं और भुखमरी के कगार पर हैं।
स्थानीय पुलिस और भाड़े के गुण्डों द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा
है और झूठे मुकदमों में फंसा दिया है।
ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह संेगर, दलवीर सिंह,
हीरालाल, रामसिंह, विनोद, किशोरी, श्यामलाल, बाबा नेम सिंह, रतन सिंह,
दीवान सिंह, मोहन सिंह, हेमसिंह, कमल सिंह, लौहरे सिंह सहित भारी संख्या
में किसान मौजूद थे।





