
तीन कौड़ी आश्रम में आयोजित भण्डारें मंे सजी पंगत
गोवर्धन। तीन कौडी दास महाराज की 29 वहीं पुण्य तिथि मनाई गई। जिसमें बृजक्षेत्र के संत व वैष्णवौं ने भाग लिया। कस्बा के चकलेश्वर स्थित तीन कौडी आश्रम में भागवत कथा के समापन पर भंण्डारे का आयोजन हुआ। तीन कौडी आश्रम के सिद्ध पुरूष तीन कौडी गोस्वामी के विरह तिथि के उपलक्ष्य में आयोजित भागवत कथा के समापन पर आश्रम में विशाल भंण्डारे का आयोजन हुआ। भंण्डारे में साधू संतों ने प्रसाद गृहण किया। परमपूज्य तीन कौडी गोस्वामी के चित्रपट पर संतों एवं भक्तों ने माल्यार्पण कर उन्हें विलक्षण संत बताया। इस अवसर पर जय निताई दास, बृन्दावन दास, बृजष्ण दास, सुधीर, विष्णू, मनोज, तुशाल, रमेश, काजल, संगीता, अजय, रवि पाण्डेय आदि भक्त उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS