मथुरा। आज अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री पदाधिकारियों सहित श्री राम मन्दिर न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत नृत्यगोपाल दास जी से मिले। श्री शास्त्री ने कहा कि यमुना मुक्ति का यह अभियान सन्तों के सहयोग से ही अपनी सफलता की ओर बढेगा। सन्त नृत्यगोपाल दास जी ने अभियान को पवित्र बताते हुए सम्बन्धित लोगो से बात करने, अभियान का समर्थन करने और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।





