मथुरा। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा सानिध्य में यमुना मुक्तिकरण के उत्साही युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मथुरा वृन्दावन व ग्रामीण अंचल में जा जाकर न केवल यमुना भक्तों को अपितु समग्र जन मानस को आन्दोलित किया जा रहा है। यमुना की अविरल धारा को ब्रज में लाने के लिये किये जा रहे इस आन्दोलन से समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिये पूज्य साधु-सन्तो, विद्वानों तथा समाज सेवको से संपर्क कर उनका समर्थन और आशीर्वाद लेते हुये जन सहयोग मांग की जा रही है। अभियान को लेकर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी आन्दोलन की सपफलता के लिये उसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है और साधु सन्तों के आशीर्वाद से आन्दोलन को गति और दिशा मिलती है इसलिये श्रीकृष्ण प्रिया कालिन्दी को कलुष से मुक्ति दिला यमुना की अविरल धरा ब्रज में पुनः लाने के लिये इस आन्दोलन में आप सभी के सहयोग और समर्थन की आवश्यकता है। प्रचार के विविध तरीकों से यमुना मुक्तिकरण अभियान को गति प्रदान करने में लगे अभियान के कार्यकर्ताओ द्वारा घर नगर वाहन गली चैराहो पर अभियान की प्रचार सामग्रीयां वितरित करने के साथ साथ लोगो से रूबरू भी हो रहे है इस कार्य में लोगो के समर्थन से उनका उत्साह और भी तीव्र होता जा रहा है यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा अभियान द्वारा 15 मार्च को कोसी से दिल्ली से निकाली जाने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा की रूपरेखा और रणनीति तैयार करने के लिये 6 जनवरी को यमुना मुक्तिकरण अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जायेगी। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ एवं सहसंयोजक सुनील सिंह ने जानकारी देते हुये बताया राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा तैयार की जायेगी साथ ही अभियान से ज्यादा लोगो को जोड़ने के लिये प्रचार रणनीति तैयार की जायेगी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS