मथुरा । सौंख कस्बे में क्षेत्रीय सपा कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाने के लिए सौंख में 23 दिसम्बर को एक जनसभा आयोजित कर रहे है। जिसमें बुजुर्ग और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह, नीरज शर्मा, लक्ष्मण कुषवाह, रोहिताश्व सिंह व कप्तान सिंह ने सौंख व आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क भी किया।





