सपा की मासिक बैठक सम्पन्न

मथुरा । आज किसान भवन पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा और जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने किसान भवन पर जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनी और उन्हें उनकी शिकायतों के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। आज सुबह दस बजे से ही किसान भवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अपनी विभिन्न समस्याओं से पीड़ित लोगों ने पार्टी के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बिजली, विद्युत, पानी, सड़क और जमीनों पर कस्बे जैसी शिकायतें लेकर लोग वहां पहंुचे। जिलाध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकरियों द्वारा उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये। उनके जल्द निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। समाजवादी पार्टी के सिचाई एवं लोकनिर्माण मंत्री व उत्तर प्रदेश के सरकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर हर शनिवार व रविवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करायेंगे। सपा के इस अभियान से लोगों में पार्टी के प्रति लगाव पैदा हुआ है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti