
लखनऊ : अक्सर अपने विवादित बयानों की खातिर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता अबु आसिम आजमी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। आजमी ने कहा कि जो मुसलमान सपा को वोट नहीं देगा, उसका डीएनए टेस्ट कराना चाहिए।
अबु ने कहा कि जो सपा को वोट नहीं देगा, वह सच्चा मुसलमान नहीं है।
यूपी के संत कबीर नगर जिले में सपा की रैली को संबोधित करते हुए आजमी ने कहा कि सपा और उसके मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सबसे ज्यादा काम और संघर्ष मुसलमानों के लिए किया।
आजमी ने कहा कि जो मुसलमान मुलायम और सपा का विरोध कर दूसरे दलों को वोट करेगा, उनका डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए कि वह सच्चा है या नहीं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की हितैषी बनने के दावा करने वाली कांग्रेस हमेशा से मुसलमानों का शोषण करती आ रही है।
आजमी ने वादा किया कि सपा अगर इस चुनाव में केंद्र की सत्ता में आई तो वह सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करेगी।





