-एसएसपी से मिले सपाई, दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज
मथुरा। बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता की सिपाहियों द्वारा की गयी पिटाई के मामले में आज बृहस्पतिवार जहां समाजवादी पार्टी के नेता एसएसपी कार्यालय पर जाकर उनसे मिले वहीं आज बृहस्पतिवार इस संबंध में चैकी कृष्णानगर के कांस्टेबिल संजीव कुमार ने मुन्ना मलिक के भाई व पांच अन्य तथा 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एकराय होकर नाजायज असलाहों से लैस होकर कांस्टेबिल संजीव व उसके साथियों से चैकिंग हेतु गाड़ी रोकने को लेकर मारपीट, गाली गलौज, सरकारी काम में बाधा डालने व संजीव की जेब में रखे 1500 रूपये, गले की सोने की चेन, साथी सिपाहियों के रूपये लूट लेने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। सिपाही ने रिपोर्ट में कहा है कि वे गाडि़यों की चैकिंग कर रहे थे तभी यह विवाद हुआ। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस में सपा नेता मुन्ना मलिक पुत्र हुसैनी निवासी सुखदेव नगर ने संजीव यादव चैकी कृष्णानगर व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है जिसमें कहा है कि इन्होंने गाडि़यों की चैकिंग के विवाद को लेकर सपा नेता से मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी तथा सात सौ रूपये लूट लिये। वहीं बताया जा रहा है कि एसएसपी ने इस मामले में दोनों आरोपी कांस्टेबिलों संजीव एवं जितेन्द्र यादव को निलंबित कर दिए हैं। वहीं इसकी जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई है, वे दो दिन में अपनी रिपोर्ट एसएसपी को देंगे।





