सपा ने सौंख क्षेत्र में निकाली साइकिल रैली

 सौंख में आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते सपा गोवर्धन विधान सभा के अध्यक्ष मुकेश सिकरवार 

मथुरा के विकास में जुटी सपा सरकारः सिकरवार

सौंख समाचार। सपा सरकार मथुरा क्षेत्र के विकास के लिए पुरजोर लगाये हुए है। तमाम योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का खाका तैयार किया जा रहा है। गोवर्धन क्षेत्र के विकास के लिए नवीन योजनाओं पर कार्य चल रहा है। कार्यकर्ता भी पूरे तन मन से पार्टी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाये तभी समाजवाद का सपना पूरा होगा। यह विचार सपा के गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने कस्बा सौंख में साइकिल रैली से पूर्व आयोजित सभा में व्यक्त किये।

सभा स्थानीय बस स्टैण्ड पर आयोजित की गयी थी। इस मौके पर रनवीर चाहर, धर्मवीर सिंह, धीरज वर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सपा पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किये। संयोजक भूपेन्द्र सिंह कुंतल ने सभी का आभार व्यक्त किया। तद्उपरान्त साइकिल रैली कस्बा के प्रमुख बाजारों, मुस्लिम मंडी, लुहार बाजार, सहजुआ थोक, कुम्हेर अड्डा, गोवर्धन तिराहा आदि से होकर बस स्टैण्ड पर समाप्त हुई। इस मौके पर भीमसिंह, मुनेश कुमार, चेतनसिंह सिकरवार, सनी सोलंकी, उमेश, राधेश्याम, चरन लाल, जगदीश, भगवान सिंह, बदन सिंह, राजकुमार चैधरी, लच्छो, गोविन्द राम, साहब सिंह, दानवीर सिंह, श्याम सिंह, सत्यवीर सिंह, पप्पू सिंह, मूलचंद चतुर्वेदी, आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व कैप्टन देवीराम सिंह ने तथा संचालन भारत शर्मा ने किया। सपा द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में पिछडा प्रकोष्ठ वर्ग के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह ने सहभागिता की। इसमें भी कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर सपा की नीतियो से जनता को अवगत कराया। कार्यकर्ताओ ने सपा नेता का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संयोजक चतुर सिंह, देशराज सिंह, विनोद हवलदार, दिगम्बर सिंह, सरनाम सिंह, बच्चू कोली, रामवीर सिंह, मानसिंह, हरवीर सिंह, बिजेन्द्र सिंह, सत्यवीर सिंह, हीरा सिंह, भूपेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, निरोत्तम सिंह, दारा सिंह, बिनय सिेह आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. एक था राजा : भरतपुर के राजा मान सिंह की कहानी




Mediabharti