सपा मजदूर सभा ने साप्ताहिक बंदी पर उठाए प्रश्न

-मजदूरों के साथ हो रहा उत्पीड़न 

मथुरा। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खोलने तथा देररात्रि तक मजदूरों से काम लेंने एवं नाबालिग बच्चों को काम करते देखे जाने के बावजूद भी श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने पर आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही अभियान चलाकर ऐसे दुकानदारों, फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री एवं श्रममंत्री से की जाएगी। अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने साथी पदाधिकारियों के साथ रात्रि में 11 बजे तक दुकानें खुली पाई। अधिकांश मार्केट मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी खुले रहते हैं, वहां कार्यरत कर्मचारी अपनी पीड़ा लेवर आॅफिस पर बताते हैं, तो भी कोई अधिकारी आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी। इस दौरान उदयवीर सिंह, विजय पाचाल, देवेन्द्र यादव, विजेन्द्र बघेल, इशरार खांन, बांकेबिहारी गुप्ता, बाहिद, महेश नागर, कालीचरन सैनी, रवि बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti