मथुरा। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर, गरीब और असहाय लोगों को सर्दियों से बचने के लिए कम्बल भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर सपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुजेन आनंन्द ने कहा कि मुलायम सिंह गरीबो के हितैषी व मसीहा के हैं। इस अवसर पर आरटीए की राष्ट्रीय सलाहकार ऋतु सक्सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुजेन आनंद, राष्ट्रीय सचिव सुषमा वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष तुलसीराम, पूरन सिंह गोधर, विजय गोयल, मनोज गोयल, मुकेश गोयल आदि मौजूद थे। इस अवसर पर हवन यज्ञ कर नेताजी की लंबी आयु की कामना भी की गई।





