मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कार्य न करने वाले बी0एल0ओ0 के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है। आज मथुरा, छाता, महावन तथा माॅट तहसील में अनुपस्थित बी0एल0ओ0 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी हैं। उन्होंने अनुपस्थित सभी बी0एल0ओ0 को पुनः निर्देशित किया है कि वे तत्काल उपस्थित होकर अपना बस्ता प्राप्त करें तथा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें अन्यथा की स्थिति में और कड़ी कार्यवाही की जायेगी जिसके लिये वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।





