मथुरा। लायंस क्लब आॅफ मथुरा रैशनल के तत्वाधान में 7 दिवसीय समर कैंप का आयोजन लायंस की महिला सदस्यों द्वारा किया गया। अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया कि महिलाओं द्वारा अपनी प्रतिभा से बच्चों को 7 दिन तक एक से बढकर एक हुनर सिखाया गा । सचिव पिंकल वर्मा ने बताया बच्चों को श्रुति गोयल ने रोली चावल प्लेट व रंगोली, खुशबू अग्रवाल ने कार्ड मेकिंग, पूजा अग्रवाल ने बंदरवार, प्रियंका अग्रवाल ने लिफाफे, श्वेता ने फोल्डर मेकिंग, भावना अग्रवाल ने कुइल्लिंग आर्ट व आँचल अग्रवाल ने पेटिंग इत्यादि का प्रशिक्षण दिया। मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग ने बताया के इस प्रशिक्षण शिविर से बच्चो के साथ लायंस की महिला शक्ति में आत्मविश्वाश व जोश संचार हुआ है। शिविर में नृय व एरोविक्स का प्रशिक्षण रिया अग्रवाल व योगिता तायल द्वारा दिया गया।





