मथुरा। ग्राम पंचायत औरंगाबाद में आने वाले बल्देवपुरम के निवासी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन ग्राम प्रधान का ध्यान क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की ओर नहीं है। बल्देवपुरम में न ही नाली हैं और न ही खरंजे और घरों का पानी सड़कों पर आ जाने से यहां के वाशिंदों को भारी परेशनी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे इस संदर्भ में कई बार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगवीर चैधरी तथा क्षेत्रीय विधायक प्रदीप माथुर से समस्या के समाधान के लिए अवगत करा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी नाली और खरंजों का निर्माण अभी तक नहीं हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों में इसका लेकर रोष बना हुआ है।





