
बल्देव। ब्रजराज का विश्वविख्यात हुरंगा 7 मार्च को होगा। लेकिन इस बीच मंदिर प्रांगण में होली के रंग बसंत पंचमी से ही देखे जा सकते हैं। प्रतिदिन समाज गायन के साथ गुलाल वर्षा से भक्त आनंदित हो रहे हैं। श्री दाऊजी महाराज के सम्मुख विशेष वाद्य यंत्रों के साथ कल्याण देव वंशज पांडे समाज के लोग सुबह-शाम समाज गायन कर रहे हैं। साथ ही मंदिर प्रबंध समिति द्वारा हुरंगा को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गयी हंैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS