सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II)- 2013 के परिणाम घोषित

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II)- 2013 और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कारों के परिणामों के आधार पर जिन 293 उम्मीदवारों ने अक्‍तूबर से शुरू होने वाले (i) अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई के 100वें अल्पकालिक सेवा कमीशन पाठ्यक्रम (पुरुषों के लिए) और (ii) अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई के 14वें अल्पकालिक सेवा कमीशन महिला (गैर-तकनीकी) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अंतिम रूप से अर्हता प्राप्‍त कर ली है, की सूचियां जारी कर दी गई हैं। 

सौवें अल्पकालिक सेवा कमीशन पाठ्यक्रम (पुरुषों के लिए) की सूची में उन उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं जिन्हें पहले इसी परीक्षा के परिणाम के आधार पर भारतीय सैनिक अकादमी, देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी– इजीमाला, केरल तथा वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (पाठ्यक्रमों) में प्रवेश हेतु अनुशंसित किया गया था ।

सरकार द्वारा यथासूचित रिक्तियों की संख्या (i) 100वें अल्पकालिक सेवा कमीशन पाठ्यक्रम (पुरुषों के लिए) के लिए 175 और (ii) 14वें अल्पकालिक सेवा कमीशन महिला (गैर–तकनीकी) पाठ्यक्रम के लिए 12 है।

इस योग्यता सूची को तैयार करते समय उम्मीदवारों की स्वास्थ्य परीक्षा के परिणाम को ध्यान में नहीं रखा गया है। सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। इन उम्मीदवारों की जन्म-तिथि और शैक्षिक योग्यता की जांच सेना मुख्यालय द्वारा की जाएगी।

संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के पास एक सुविधा काउंटर है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी/स्पष्‍टीकरण कार्यदिवसों में व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या 011-23385271, 011-23381125 और 011-23098543 से प्राप्त कर सकते हैं।

विस्तार से परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti