सम्राट अशोक के जीवन पर विचार गोष्ठी सम्पन्न

मथुरा। अखिल भारतीय सविता फाउन्डेशन के तत्वाधान में सम्राट अशोक महान के जीवन को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें शोषण मुक्त भारत का निर्माण करने वाला बताते हुए याद किया गया। इस अवसर पर लुकेश कुमार राही ने कहा कि सम्राट अशोक ने संसार के श्रेष्ठ शासक एवं भारत को सोने की चिडि़या बनाने वाले मानव जाति के कल्याण हेतु छायादार वृक्ष अस्पतालों, स्तूपो, मार्गो, के प्रगतिशील बनाने हेतु नियमों की स्थापना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्राट अशोक के स्मृति चिन्ह आज भी भारत के स्मृति चिन्ह माने जाते हैं। जिनसे संसार में और मानवीय इतिहास में उनका योगदान स्पष्ट होता हैं। हमे उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए। गोष्ठी में महेन्द्र पाल सिंह, लुकेश कुमार राही, जितेन्द्र सिंह, चैखे लाल प्रधान, थान सिंह, का0 ब्रजलाल, भीकम सिंह, महावीर सिंह, धर्मेन्द्र, सन्दीप, दीपक आदि थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login