
यमुना मुक्ति के मुद्दे ने ब्रजवासियों और यमुना भक्तों में गर्माहट पैदा कर रखी है। मथुरा की चुनावी सभा में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने ब्रजवासियों से जो वादा किया था उसके लिये सरकार का कोई सकारात्मक रूख दिखाई नहीं दे रहा है। सरकार यमुना के मुद्दे को ठण्डे बस्ते में डाल केवल गंगा को लेकर चल रही है। परन्तु यहाॅ ब्रज में अब यमुना को लेकर हवा बदलने लगी है। ब्रजवासियों और यमुना भक्तों को अब यमुना के लिये तारीख नहीं बल्कि यमुना की बदलती तस्वीर चाहिये। मार्च 2013 में जिस जन सैलाब ने दिल्ली पर चढाई की थी अब फिर श्री मान मन्दिर, श्री मद् पुष्टिमार्ग, एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व से भी कई गुना बड़ा जनसैलाब लेकर दिल्ली पर चढाई करने का मन बना तैयारी में जुट गये है। सरकार को अपने दिल्ली आने की धमक सुनाने के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा 18 फरवरी को गोकुल से दिल्ली तक विशाल वाहन ‘सकल्प’ रैली का आयोजन किया जायेगा जिसमें 500 से अधिक वाहन सम्मिलित रहेगें । इस वाहन संकल्प रैली में भारी संख्या में ब्रजवासी और यमुना भक्त अपने पारम्परिक वेशभूषा में उपस्थित रहेगे। आगामी पदयात्रा हेतु सरकार को यमुना मुक्तिकरण का अन्तिम सन्देश देने के लिये व सरकार को एहसास दिलाने के लिये कि यमुना भक्त अब बिना यमुना जल के दिल्ली से नहीं हटेगें और 15 मार्च का होने वाला आन्दोलन आर या पार का होगा इसके लिये अभियान द्वारा 22 फरवरी को जंतर - मंतर पर विशाल चेतावनी जनसभा व राजघाट से लेकर जंतर - मंतर तक पदयात्रा का कार्यक्रम रखा गया हैं। उक्त कार्यक्रम की जानकारी यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह द्वारा दी गई।
यमुना मुक्तिकरण अभियान का प्रोमो विडियों हुये जारी वाट्सअप और फेसबुक पर हुये वायरल
यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा यमुना मुक्ति को चलाये जा रहे आन्दोलन में नई तकनीकों को प्रयोग करते हुये अभियान को लेकर कई वडियों तैयार किये गये है जिसमें पूर्व के आन्दोलन के समय तत्कालिक विपक्ष व वर्तमान राजग सरकार बीजेपी नेताओं के द्वारा यमुना मुक्ति को लेकर दिये गये बयानो के साथ - साथ यमुनोत्री से लेकर इलाहाबाद तक यमुना की परिस्थिती से अवगत कराया गया है। उक्त सभी विडियो व विशेष कर अभियान पर बनी 8 मिनट की डाॅक्यूमेन्ट्री र्वििडयो अब तक वाट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से हजारों यमुना भक्तों को देखा जा चुका है जिसके सकारात्मक फीड बैक आ रहे है। दूसरी ओर एक विडियो अंग्रेजी भाषा में विडियों तैयार किया गया है जिसकों विदेशों में देखा जा रहा है। अंगेजी के इस विडियों में लोगो द्वारा यमुना मुक्ति की अपनी अपील सरकार तक पहुँचाने के लिये विडियों में मिस्ड काॅल, पी.एम पोर्टल, बीजेपी के प्रमुख नेताओं के नम्बर व ईमेल, पी.एम के फेसबुक आदि पर लोगो द्वारा अपनी बात को पहुँचाने की अपील की गई है । हिन्दी और अंग्रेजी के दोनो ही विडयों वाट्सअप पर वायरल हो चुके है। दूसरी ओर अभियान को समर्थन के लिये दिये गये मिस्ड काॅल नम्बरर 0 888 101 8888 को सीधे पी.एम पोर्टल से लिंक कर दिया गया है जिसमें 31 दिसम्बर से अब तक 17000 हजार मिस्ड काॅल दर्ज की जा चुकी है । पूर्व में इसी अभियान के अन्तर्गत चलाये गये मिस्ड काॅल कार्यक्रम में लगभग 1.2 लाख मिस्ड काॅल प्राप्त हुये थे। अभियान की वेवसाइट सेवयमुना डाॅट ओआरजी पर अभियान की सारी जानकारियाँ अपडेट कर दी गई है। अभ्यिान की फेसबुक पेज यमुना मुक्तिकरण अभियान से लोग जुड़ते जा रहे जिस पर सारी जानकारियां अपडेट है ।
आज ( 10 फरवरी ) से यमुना मुक्ति का संदेश लिये घूमेगा भव्य यमुना रथ
यमुना मुक्किरण अभियान की तैयारियों को और तीब्रता प्रदान करते हुये यमुना प्रचार रथ को आज लक्ष्मी नगर मथुरा से साधु सन्तो और ब्रजवासियों व समाज के गणमान्य लोगो की उपस्थिति में परमपूज्य विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज द्वारा रथ की हरी झण्डी दिखाकर प्रचार के लिये रवाना किया जायेगा। जो विभिन्न क्षेत्रों भ्रमण कर यमुना मुक्तिकरण के सन्देश को पहुॅचायेगा। यह रथ समस्त आधुनिक तकनीक से लैस होगा। जिसमें प्रोजेक्टर और कम्प्यूटर के माध्यम से विडियों दिखा लोगो को यमुना की हकीकत बताई जायेगी।
बटेश्वर से वृन्दावन तक की पदयात्रा श्री बन्दनदास जी महाराज की न्यूज
गिर्राज तलहटी में पहुॅची
सुरभी सेवा सदन के अध्यक्ष पूज्य संत श्री वन्दनदास गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में चलायी जा रही वटेश्वर से वृन्दावन तक की पदयात्रा के पदयात्री गिर्राज महाराज की तलहटी पहुॅचे। पदयात्रियों द्वारा दानघाटी के दर्शन कर श्री गिर्राज महाराज से श्री यमुना महारानी को मुक्त कराने की प्रार्थना की। सोमवार को पदयात्रा अडींग से चलकर सोमवार के पड़ाव गिर्राज महाराज की तलहटी में स्थित काष्र्णि आश्रम पहुॅची। पदयात्रियों का जगह जगह स्वागत किया गया। सभी पदयात्रियों द्वारा यमुना मैया को मुक्त कराने के लिये सभी क्षेत्रवासियों से 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक पदयात्रा में चलने का आवह्न किया गया। साध्ची कुसुमलता जी द्वारा पदयात्रियों को गिर्राज महाराज की लीलाओं का वर्णन कर सुनाया जिसे सुन पदयात्री स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे। ढोलक, झाझ, मजीरों, हारमोनियम आदि की धुन पर नाचते गाते पदयात्री अपने पडाव स्थल पहुॅचे। बीच - बीच में क्षेत्र वासियों को सम्बोधित करते हुये पूज्य संत श्री वन्दन दास गिरी महाराज ने कहा कि आदि काल में ब्रज में यमुना की तीन धाराये प्रवाहित होती थी जिनमें से एक धारा गोवर्धन में भी प्रवाहित हुआ करती थी। यमुना के बगैर ब्रज की कल्पना करना कठिन है। यमुना का हमारे लिये धार्मिक महात्म भी है और भौतिक रूप से यमुना हम सभी के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसलिये आज ब्रज से यमुना की जो आवाज उठी है उसमें हम सभी को सहयोग करना होगा। पूज्य रमेंश बाबा महाराज के सानिध्य में 15 मार्च को निकाली जा रही पदयात्रा में भारी संख्या में भाग लेना होगा क्योकि सरकार जन बल की सुनती है और इस बार सरकार हो यमुना मुक्त करने के लिये विवश कर देना है।
इस अवसर पर मोहन देवी, सुमनलता, पूनम कुमारी, रोहनी देवी, पर सियाराम दास बाबा, रामानन्द बाबा, शिवदयाल बाबा, साध्वी वत्सला, साध्वी रामा, ब्रजवाला, अंजनी कुमार, जगदीश सरकार, कन्हैया भगत जी आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS