
महासभा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुपानिया को मनोनयन पत्र देते सरंक्षक महंत नारायन गिरी, अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गोसाई, आरएस गोस्वामी, राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्वाज एवं जिलाध्यक्ष पूरन कोैशिक
ब्राम्हण ने हमेशा समाज में मानवता का संचालन किया- महंत नारायण गिरी
विप्रजनों की सभा के बीच जगदीश सुपानिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष
मथुरा/छाता। राष्ट्रीय स्तरीय सर्व ब्राम्हण महासभा के तत्वाधान में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित प्रतिष्ठान में जनपद के सैकडों विप्रजनों व जनपद के ब्लांक नगर के समस्त पत्रकारों के मध्य सर्व ब्राहामण महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारीगणों ने पूर्व में घोषित प्रदेश उपाध्यक्ष पं0 जगदीश सुपानियां को मनोनयन पत्र व सम्मानपत्र देकर प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी। इस मौके पर आमत्रिंत विप्रजनों ने करतल ध्वनि से जगदीश सुपानिया के नेतृत्व में भविष्य में विप्र समाज की सेवा को अपनी सहमति प्रकट की।
अभिनन्दन समारोह का शुभारम्भ दूधेश्वर मंठ के महंत नारायाण गिरी महाराज ने द्वीप प्रज्जलन कर किया। तत्पश्चात भगवान परशुराम के तैल चित्र पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गोस्वामी व राष्ट्रीय महामंत्री सुभेष शरमन ने माल्यापर्ण किया। तत्पश्चात मंच पर कोसीकलाॅ, छाता, शेरगढ, बरसाना, तूमौला, धमसींगा, आदि के विप्र सरदारी ने बारी बारी से स्वाफा पहनाकर पं0 जगदीश सुपानिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पं0 श्यामसुन्दर शर्मा ने जगदीश सुपानिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि आज हमें हर्ष है कि विप्र समाज की सेवा को एक सच्चा साथी मिल गया है। हम इनके नेतृत्व में समाज की सेवा करते रहेगें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिल्ली बार कौन्सिल के पूर्व चेयरमेन आरएस गोस्वामी ने आयोजित कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रसन्नसा करते हुए कहा कि आज के इस आयोजन से एक इतिहास बनाकर विप्र समाज की आगामी पीढी को सामाजिक सन्देश दिया है। उन्हौने कहा कि विप्र समाज ने ही केवल अपने लिए ही नही सर्व समाज के लिए बलिदान दिया है और आयोजिक बन्धुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से अन्य जातियों की सभाओं को पत्रकारों का सम्मान करने की प्ररेणा मिलेगी। कार्यक्रम के आयोजक व महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्वाज एवं जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक ने आमंत्रित जनपद के पत्रकारों व विप्रजनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे अनुरोध को स्वीकार करते हुए आप सभी ने समाज को इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए उत्साह वर्धन का कार्य किया है। आगे भी आपके आर्शीवाद से हम निंरतर प्रयास करते हुए विप्र समाज ही नही सर्व समाज के लिए कार्य करते रहेगें। महासभा के प्रदेश उपाध्क्ष जगदीश सुपानिया ने अपनी ताजपोशी होने के बाद क्षेत्रीय ब्राहामणों व जनपद के आमंत्रित पत्रकारों को अपना धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी ने इस कार्यक्रम ने बढ चढकर हिस्सा लेकर मेरा ही नही पूरी महासभा को कृतज्ञ किया है। समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी सौपी है उसका मै सत्यता से पालन करूगा। कार्यक्रम में सभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में राष्ट्रीय संयोजिका आस्था शर्मा, पूर्व चेयरमेन सिरसागंज सरोज शर्मा, महेशचन्द अवस्थी, पं0 रविन्द्र शर्मा, पं0 सुभाष बत्स, संजन शर्मा, अशोक शर्मा, आदि ने सभा को सम्वोधित किया। कार्यक्रम में कौशल उपाध्याय, राजू द्विवेदी, विनोद दीक्षित, देवकीनन्दन श्याम सखा, जेपी शर्मा, अखिलेश गौड, गोकलेश कटारा, केके पाठक, जेपी मिश्रा, सियाराम शर्मा, रामनारायन शर्मा, रामकिशन शर्मा, विनोद चर्तुवेदी, राजाराम शर्मा, सुभाष शर्मा, हेम कुमार शर्मा, हरीशचन्द शर्मा, डा0 एलपी शर्मा, भगवत पान्डेय, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगुल भारद्वाज ने की। अंत में सभी के प्रति महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक ने जनपद के आमत्रिंत पत्रकारों एवं विप्रजनों का आभार व्यक्त किया।





