सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में निकाली शोभायात्रा

सौंख में सर्व ब्राह्मण महासभा इकाई द्वारा निकाली गयी भगवान परशुराम की शोभायात्रा के दौरान स्वागत करते चेयरमैन शिवशंकर वर्मा। मौजूद है जिलाध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक, नगर अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा व अन्य 

भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा सौंख

जगह-जगह शोभायात्रा का जोरदार स्वागत

सौंख समाचार। सर्व ब्राह्मण महासभा सौंख इकाई के तत्वावधान में परशुराम महोत्सव के दूसरे दिन भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा स्थानीय विद्या मन्दिर से शुरू हुई जो कस्बा के अग्रसेन मार्ग, रामलीला मैदान, सीमेंट रोड, सहजुआ थोक, लुहार बाजार, सब्जी मण्डी से होकर महर्षि शिक्षण संस्थान पर संपन्न हुई। 

परशुराम शोभायात्रा के दौरान कस्बा भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान युवा जमकर भजनों पर जमकर थिरके। भगवान परशुराम का स्वरूप प्रेमदत्त शर्मा ने धारण किया। सीमेंट रोड पर चेयरमैन शिवशंकर वर्मा ने परशुराम की झांकी की आरती उतार कर शोभायात्रा का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। सब्जी मंण्डी में प्रमुख समाजसेवी सोनू अग्रवाल और महेश अग्रवाल ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया और आइसक्रीम वितरित की। शोभायात्रा में विधायक राजकुमार रावत, जिलाध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक, विनोद दीक्षित, योगेश द्विवेदी, अनिल कौशिक, शोभायात्रा संयोजक चन्द्रशेखर शर्मा, खगोल भारद्वाज, सीयाराम शर्मा,  सोहनलाल शर्मा, डा. देवीप्रसाद शर्मा, पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी, डा.घनश्याम शर्मा संजय शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रेमदत्त शर्मा, योगेश शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, मेघश्याम शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, भोला, प्रिन्स चतुर्वेदी, आदि मौजूद रहे। अन्त में नगर अध्यक्ष मोहनलाल व महासचिव भूपेन्द्र शर्मा ने सभी धन्यबाद दिया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti