मथुरा । श्री रामलीला सभा द्वारा आयोजित 21 दिवसीय रामलीला महोत्सव का श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर शान्ति पाठ व हवन तथा चित्रकूट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। सुबह लीला मंच पर मुकट पूजन के समय पर सभी पात्रों व सभा के पदाधिकारियों को जो वर्ण बंधन बांधें गये उन्हें खोला गया तथा समस्त देवी देवताओं का जो आह्वान किया गया था उन्हें अपने-अपने स्थान पर जाने के लिए विदा किया गया।
लीला मंच पर शान्ति पाठ के आयोजन के साथ ही साथ सभा के समस्त पदाधिकारियों ने हवन करके अपनी भागीदारी व्यक्त की। शाम को चित्रकूट मसानी पर गोपाल दास प्रेस वाले, सभापति उमेश प्रेस वालों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंडलियों द्वारा भजन प्रस्तुत किए। पंडित रामगोपाल शर्मा, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, सोहनलाल शर्मा, रविकान्त गर्ग, प्रधानमंत्री वनवारी लाल गर्ग, उपप्रधानमंत्री सर्वेश शर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार मास्टर, उपसभापति अशोक कुमार बंसल, अशोक गुडेरा वाले, शंशाक पाठक, मीडिया प्रभारी विपुल पारिक, विनोद कुमार अग्रवाल, संजय, अन्नू, रामनारायण गर्ग, स्वामी अनिल शर्मा, ललित स्वामी आदि उपस्थित थे।





