
साइकिल यात्रा में विकास कार्यों का गुणगान
मथुरा। सपा महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में कल काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विकास कार्यों को जनता के बीच पहुंचाया। अशोक हाॅस्पीटल से सपा साइकिल यात्रा को जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस संदेश यात्रा के जरिये विकास कार्यों का खुलकर गुणगान किया गया। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। यह यात्रा धौलीप्याऊ, मयूर बिहार, चन्द्रपुरी, नरहौली, अडूकी, धनगांव, मुडैसी आदि क्षेत्र में चलती रही। इस मौके पर डाॅ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि शहर में सभी सड़कें जल्दी बनवायी जायेंगी। मुर्गा फाटक ब्रिज के निर्माण कार्य में और गति लाने के लिये शिवपाल यादव से आग्रह किया जायेगा।
साईकिल रैली में यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सौरभ चैधरी, मनोज खण्डेलवाल, छैलबिहारी, व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, लोहिया वाहिनी के भारत भूषण शर्मा, मुन्ना मलिक, कुलदीप यादव, सचिन शर्मा, अमित यादव, विवेक गर्ग, राजू द्विवेदी, विद्या शर्मा, रिचा शर्मा, अरूण दीक्षित, सभासद कुंजबिहारी भारद्वाज आदि मौजूद थे।






Related Items
'नए भारत' का सपना, या सिर्फ़ नारों का शोर...!
अंगदान से बदल रही है भारत की तस्वीर...
अंतरिक्ष में उज्ज्वल है नए भारत का भविष्य