मथुरा। परियोजना अधिकारी, डूडा, मथुरा ने अवगत कराया है राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उपघाटक स्वरोजगार योजना के अन्र्तगत जिन आवेदकों के द्वारा अपने ऋण आवेदन पत्र डूडा कार्यालय में जमा किये गये हैं उन आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार 09. नवम्बर. को प्रातः 11 बजे करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त 09.नवम्बर को दोपहर 1 बजे डूडा कार्यालय लक्ष्मीनगर मथुरा में उपस्थित होने का कष्ट करें जिससे साक्षात्कार कार्यवाही सम्पन्न कर ऋण आवेदन पत्र सम्बन्धित बैंक शाखा को प्रेषित किया जा सके।





