मथुरा। श्रीकृष्ण की क्रीड़स्थली श्रीबृजधाम मात्र कृष्ण जी की भक्ति के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि यहाँ महादेव, देवी माता, श्रीराम, जाहरवीर, साईंबाबा, हनुमान आदि देवतागण भी उतनी ही श्रद्धा से पूजे जाते हैं। समय-समय पर श्रद्धालुगण अपने इष्टदेवी-देवताओं के त्यौहार भी बड़े धूमधाम से मनाते हैं।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को सात दिवसीय मेहदीपुर बालाजी पदयात्रा ने नगर कोसीकलाँ से मेंहदीपुर बालाजी के लिए प्रातः 9 बजे महावीर जी बगीची के बालाजी मंदिर से प्रस्थान किया। जिसकी अगुवाई नगर के मशहूर बैण्ड वाजों ने की। पदयात्रा में श्रद्धालूगण बालाजी की जय लाल लगोटा वाले की जय, सोटा वाले की जय आदि जयकार करते चल रहे थे जिससे समूचा नगर भक्तिमय हो गया। पदयात्रा महावीर बगीची बालाजी मन्दिर से प्रारम्भ होकर बल्देवगंज, पुराना जीटी रोड, घन्टाघर, हनुमान मन्दिर, अग्रसेन तिराहा, बस स्टैण्ड होते हुए वाइपास होकर मेहदीपुर बालाजी के लिए प्रस्थान कर गयी। पदायात्रा का नगर वासियों ने पग पग पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इससे पहले बालाजी यात्रा की नगर संयोजक कमेटी ने महावीर बगीची स्थित बालाजी मंदिर में सभा कर आपसी से यह निर्णय लिया। यात्रा में चलने वाले समस्त श्रद्धालुओं की प्रत्येक सुविधाओं के बारे में बारीकी से चर्चा भी कीं। संयोजक कमेटी ने नगर और उसके आसपास के समस्त हनुमान भक्त एवम् श्रद्धालुओं से यह अपील की है कि अपने व्यस्तम् वर्तमान जीवन से सात दिनों का समय निकालकर इस धार्मिक पदयात्रा के सहभागी बनकर इस यात्रा का पुण्यलाभ उठायें। पदयात्रा में बालाजी मंदिर के महंत के साथ शम्भू चैधरी, देवेन्द्र शर्मा, पप्पू झा, राधेश्याम, अन्नू, जगदीश, सुमित पालीवाल, मनोज सक्सैना, मनोज सविता, ओमी, पं0 महेशचन्द बरचावली वाले, कुलदीप सक्सैना, चन्द्रबर्धन अग्रवाल बुल्ली, दीपक गुप्ता, दुलारी काकी, हेमलता बैनीवाल, राहुल अग्रवाल, नरेन्द्र गुर्जर, आदि उपस्थित थे।





