साधुओं ने घेरी वृंदावन कोतवाली

साधुओं ने घेरी वृंदावन कोतवाली पत्नी गई, हमला हुआ, और पुलिस ने पीड़ित को ही कर दिया बंद 

 

मथुरा । एक तरफ साधु-संत गुरूवार वृन्दावन कोतवाली का घेराव कर रहे थे और एक महंत का महिला को भगाने में नामजद होने पर नाम निकलवाने की जिद पर अड़े थे वहीं गायब महिला के पति पर लोगों ने हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने घायल को ही गिरफ्तार कर लिया। इस अजीबोगरीब घटना की पूरी वृन्दावन मंे चर्चा है। अब सही पीड़ित है या साधु? इसका फैसला पुलिस को करना है। साधु-संत महंतों ने आज वृंदावन कोतवाली का घेराब किया। इनकी मांग थी कि अटल्ला चुंगी राम मंदिर के महंत रघुनाथ दास को एक महिला को गायब करने का मामला महंत द्वारा नहीं कराया गया, उनका नाम एफआईआर से निकलवाने को लेकर साधु-संतों ने आज कोतवाली पहुंचकर अपना रोष जताया। दूसरी ओर सोमप्रताप द्विवेदी निवासी गौशाला नगर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रघुनाथदास ने मिलकर उनकी पत्नी को गायब करवाया है, वह वहां दर्शन करने गई थी। पीड़ित पति पर आज कुछ लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। बताया गया कि वृंदावन कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को ही थाने में बंद कर दिया। इस घटना से भी लोगों में नाराजगी है, और वे पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं। सोमप्रताप का कहना था कि वृंदावन पुलिस रघुनाथदास से मिल गई है, उस पर हमला करवाना और फिर उसे ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना यह मिलीभगत का परिणाम है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti