मथुरा। थाना मर्गोरा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में मन्दिर में सेवा पूजा करने वाले साधू की अज्ञातों ने चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव रसूलपुर में एक मन्दिर में सेवा पूजा करने वाले साध्ू 58 वर्षीय गोपाल पर रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला वोलतें हुए उसें मौत के घाट उतार दिया। प्रातः काल शव लोगों ने साध्ू के शव को मन्दिर के वाहर पड़ा देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों का हुजुम लग गया। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना सथल का निरीक्षण कर साधू के शव को कब्जें में कर पंचनामें की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मृतक गोपाल के वारे में बताया जाता है कि वह मन्दिर पर करीब 35 वर्षो से सेवा पूजा कर रहा था और वह मूलरूप से उड़ीसा का रहनें वाला था। इसके अलावा उसका और कोई अता पता नहीं हैं। साधू की मौत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।





