सामयिक समस्याओं पर एकांकी नाटकों का मंचन

सामयिक समस्याओं पर एकांकी नाटकों का मंचनमथुरा । गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप षिक्षा भारती में कक्षा नौ से बारह के छात्रों द्वारा एकांकी नाटक का मंचन किया गया। अषोक, रमन, टैगोर तथा तिलक सदन के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित स्वनिर्देषित नाटकों का मंचन किया गया जिनमें बढ़ते आतंकवाद, भेदभाव, साइबर अपराध तथा आज के धर्म आधारित पथ भ्रष्ट युवाओं को केन्द्रित करते हुए, छात्रों द्वारा मन्त्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां की गई। सभी प्रस्तुतियां इतनी आकर्षक थीं कि प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करने में निर्णायक मण्डल को अत्यन्त कठिनाई का सामना पड़ा। अषोक सदन प्रथम, टैगोर सदन द्वितीय एवं रमन सदन तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता की विषेषता इम्प्रोवाइज्दु प्रबन्धन था। सभी सदनों में काम चलाऊ व्यवस्थाओं को इतने करीने से सजाया, सँवारा गया था कि उनमें किसी बनावटीपन का एहसास ही नहीं हो रहा था। विद्यालय के संस्थापक सचिव मोहन स्वरूप भाटिया, षैक्षिक निदेषक के ़जी ़माहेष्वरी एवं प्राचार्या श्रीमती निधि भाटिया ने छात्र-छात्राओं के अभिनय की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए देष की युवा पीढ़ी के हाथों देष को पूर्ण सुरक्षित रहने हेतु विष्वास प्रकट किया गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti