सामाजिक कार्यों में सक्रिय हुई ये अभिनेत्री

सामाजिक कार्यों में सक्रिय हुई ये अभिनेत्रीबॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा केवल फिल्में करने में ही व्यस्त नहीं हैं, बल्कि वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। हाल ही में वह ‘अ बंग्लो ऑन दि हिल’ नामक अभियान के जरिए मानव तस्करी पीडि़तों को आश्रय मुहैया कराने में मदद दे रही हैं।

इस अभियान के बारे में ऋचा ने बताया, ‘‘यह मूल रूप से मानव तस्करी के चुंगल से बचाई गई लड़कियों को आश्रय देता है। मैं उन लड़कियों से मिली हूं, जो दुष्कर्म और तस्करी का शिकार रही हैं और इसीलिए, उनकी मदद के लिए इसमें शामिल हुई हूं।’’ 

ऋचा ने कहा, ‘‘मैंने इस अभियान के लिए शोध भी किया है।’’ इस अभियान का लक्ष्य मानव तस्करी से बचाई गई लड़कियों के लिए आश्रय उपलब्ध कराने के लिए धन इकट्ठा करना है। 

ऋचा ने बताया कि वह इस अभियान के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के लोगों से मिली और इसके बाद उन्होंने एक वीडियो शूट किया। यह मूल रूप से एक वृत्तचित्र है और इसे उन्होंने बेहतर रूप से निर्मित किया है। 

इस अभियान की आवाज बनकर ऋचा ने मुंबई में इन पीडि़तों के लिए आश्रय की खोज के लिए धन जुटाने में काफी मदद की, जिसमें इस प्रकार की 15 लड़कियों को नृत्य, संगीत सहित अन्य गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login