सामाजिक परोपकार से बड़ा कोई परोपकार नहीं

बरसाना। जगद्गुरु पालु महाराज के रंगीली महल में उनकी बेटियों द्वारा क्षेत्र के करीब दर्जनों स्कूल के पांच हजार बच्चों को उपहार भेंट किया। वहीं उपहार पाकर छोटे-छोटे बच्चें खिल उठे। बरसाना देहात में स्थित जगद्गुरु कृपालु महाराज के आश्रम रंगीली महल में छोटे-छोटे स्कूली बच्चें राधे-राधे करके प्रवेश कर रहे थे तो वहीं कृपालु जी के अनुयायी बड़े भाव व आदर के साथ बच्चों को अन्दर ले जा रहे थे। वहीं कृपालु जी महाराज की तीनों बेटियां बच्चों को उपहार भेंट कर रही थीं। बच्चें उपहार पाकर खिलखिलाते टोली बनाकर बाहर जा रहे थे। इस दौरान विशाखा त्रिपाठी ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही महाराजश्री का सबसे बड़ा सपना था उनके जाने के बाद भी जगद्गुरु कृपालु परिषद् उनके सपनों को साकार कर रहा है। कृपालु महाराज कहते थे की समाजिक परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है इंसान को भगवान की भक्ति के साथ समाजिक परोपकार भी करना चाहिए। इस मौके पर कृष्णा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता, भोलेश्वर, अजय त्रिपाठी व अरविन्द पटेल आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti